चाईबासा, जून 6 -- मझगांव। मझगांव प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक ब्लैकआउट होने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच 26 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में न तो तेज बारिश हुई और न ही कोई तूफान आया, इसके बावजूद बिना किसी प्राकृतिक कारण के बिजली आपूर्ति बाधित है। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग तथा बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली: पटरी पर नहीं लौटी बिजली की आपूर्ति, गहरा रहा है उपभोक्ताओं का आक्रोश गर्मी और उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।बिजली विभाग के प्रति उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।...