मझगांव में सुरक्षित मातृत्व शिविर, 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
चाईबासा, जुलाई 9 -- मझगांव। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। चिकित्सक डॉ. सोलमा सोरेंन और सीएचओ ने संयुक्त रूप से महिलाओं का परीक्षण किया। जांच के दौरान वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, एल्ब्यूमिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें की गईं। जांच के बाद सभी महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। डॉ. सोरेंन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं की समय पर पहचान कर मां और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने संस्थागत प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.