चाईबासा, जून 30 -- मझगांव। मझगांव के सादोमसाई गांव में सोमवार शाम वज्रपात से महिला की मौत हो गई। शाम 6 बजे तेज बारिश के साथ बिजली गरजने लगी। इस दौरान सादोमसाई निवासी गुलापो देवी (52) वज्रपात की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति झुलु कुम्हार ने बताया कि सोमवार शाम दोनों पति-पत्नी घर से कुछ दूरी पर अपने खेत में गोबर देकर लौट हो रहे थे। वे पगडंडी पर चल रहे था और पत्नी 10-12 फीट पीछे चल रही थी। इस दौरान गर्जन होने लगी और वज्रपात हो गया। पीछे मुड़कर देखा तो पत्नी खेत पर गिरी पड़ी थी। यह भी पढ़ें- घाघरा में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत तेज बारिश के कारण अस्पताल लाने में लगभग दो घंटे देर हो गई, तबतक उसने दम तोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- वज्रपात से 18 वर्षीय युवती की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...