मझगांव में लगा वित्तीय साक्षरता और समावेशन कैंप
गुमला, जून 13 -- डुमरी। मझगांव पंचायत भवन परिसर में शनिवार को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन बीसी कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया ज्योति बेहर ने की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। साख फाउंडेशन के आशुतोष कुमार ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बचत, बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, सुरक्षित निवेश, बीमा, पेंशन योजना तथा डिजिटल भुगतान के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा यूपीआई एवं भीम ऐप के उपयोग पर विस्तार से बताया।मुखिया ने कहा कि वित्तीय जागरूकता से ही गांव का समग्र विकास संभव है। कैंप में कई ग्रामीणों के बैंक खाते खोले गए तथा बीमा योजनाओं में पंजीकरण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.