मझगांव में बिजली गुल, 80 हजार आबादी अंधेरे में
चाईबासा, जून 7 -- मझगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड में पिछले 26 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके बाद शनिवार तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से 88 मौजा की करीब 88 हजार आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली बाधित होने के पीछे कोई प्राकृतिक कारण नहीं है। न तो तेज बारिश हुई और न ही तूफान आया। इसके बावजूद पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। रातभर बिजली नहीं रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.