मझगांव छात्र विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप
चाईबासा, जुलाई 19 -- चाईबासा, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया मझगांव ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मझगांव थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है। संस्था ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के छात्रों के बीच हुई आपसी झड़प के मामले में दोनों पक्षों द्वारा मझगांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है और पुलिस जांच जारी है। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य मंचों के माध्यम से घटना को दो समुदायों के बीच विवाद के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.