सराईकेला, फरवरी 16 -- राजनगर, संवादाता । राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कालाझरना गांव में शहीद बिरसा क्लब के तत्वावधान में आदिवासी हो समुदाय का पारंपरिक मागे पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मागे नृत्य तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं ने लोगों का मन मोह लिया। इस वर्ष भी मिस कालाझरना, मिसेज कालाझरना, मिस्टर कालाझरना, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस और सर्वश्रेष्ठ मागे नृत्य जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अखाड़ा स्थल पर रातभर चले मागे नृत्य व वादन कार्यक्रम में सुबह तक मागे नृत्य करने वाले सभी प्रतिभगियों को उपहार देकर हौसला बढ़ाया गया। इस वर्ष मिस कालाझरना का खिताब माझगांव पश्चिमी सिंहभूम की सुशीला तिरिया ने जीता, जिन्हें ड्रेसिंग टेबल प्रदान किया गया। वहीं, मिसेज कालाझरना के रूप में जमशेदपुर के नंदुप गांव...