चाईबासा, जुलाई 31 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव थाना क्षेत्र के पांडुकी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक नाबालिग आरोपी ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सुनवाई के बाद बोर्ड ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड होम भेजने का आदेश दिया। गौरतलब है कि 14 जुलाई 2026 को पांडुकी गांव में आदिवासी समाज के पवित्र धार्मिक स्थल देशाउली को कथित रूप से अपवित्र किए जाने के आरोप को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में हो समाज के कई युवक घायल हो गए थे, जिनका उपचार चाईबासा सदर अस्पताल में कराया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: तीन आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की तामिला शुरू घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिस...