मझगांव : पूजा स्थल पर दूसरे समुदाय के लोगों ने किया हमला, कई ग्रामीण घायल, आक्रोश
चाईबासा, जुलाई 16 -- चाईबासा,संवाददाता। मझगांव थाना क्षेत्र के पाण्डुकी गांव में आदिवासी समाज के पवित्र पूजा स्थल की मर्यादा भंग करने व ग्रामीणों पर हुए हमले की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल चार ग्रामीणों की चिकित्सा चाईबासा सदर अस्पताल में चल रही है। जानकारी पाकर प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन से मिलकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा, समुचित उपचार व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। घायलों से मुलाकात के बाद मरांडी ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर पूरे घटनाक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.