लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे से तीन सौ मीटर दूर नौगवां से विशनुपुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के परिजनो ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शव को पलिया सीएचसी पहुंचाया। जहां पर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए लिा मुख्यालय पर भेज दिया गया। बरामद शव की पहचान मझगई थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी 28 वर्षीय रमेश कुमार चौहान पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रमेश की धारदार हथियार से गर्दन, मुंह और छाती पर हमला कर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि रमेश बाहर काम करता था और होली के त्योहार के चलते दो दिन पहले ही गांव आया था। मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 50 मीटर दूर खेत मे...