लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- मझगई थाना क्षेत्र के चौरी गाव के समीप ठेकेदार द्वारा लगाए गये गंन्ने की पाराली के बडंलो मे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग लगने कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने पराली के बडंलों को लगाया था। जिसमें अज्ञात करणों से लगी। भीषण आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि पड़ोस में ही गोपाल सिंह निवासी विशनुपुर का 2 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें देखकर कोई भी ग्रामीण पास नहीं जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। मौके पर पहुंची मझगई पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू अभी भी नहीं पाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.