लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के मझगई वन रेंज के अंतर्गत लोहरा वीरान क्षेत्र में विगत दिनों तेंदुए के हमले में घायल हुए ग्रामीणों को विभाग की ओर से राहत राशि प्रदान की गई है। बुधवार को रेंजर अंकित सिंह ने स्वयं घायलों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौंपे। गौरतलब है कि लोहरा वीरान इलाके में तेंदुए ने अचानक हमला कर कई ग्रामीणों को लहुलुहान कर दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि तेंदुए को काबू कर वन विभाग के सुपुर्द किया था। वन विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। सहायता राशि प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से बेला गांव के निवासी बबलू, रामनरेश, पिंकी और अरविंद कुमार शामिल हैं। चेक वितरण के दौरान वन क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.