मझगंवा, आंवला में दो अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
बरेली, मई 22 -- स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो केंद्रों को सील कर दिया। दोनों केद्रों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण नहीं था। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अमित कुमार ने शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग का अभियान चलाया। टीम ने मझगवां ब्लॉक के अलीगंज स्थित भारत यूएसजी सेंटर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि केंद्र का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं था और बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड संचालित हो रहा था। टीम ने तत्काल सेंटर को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- मझगंवा, आंवला में दो अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील आंवला में संचालित मिलन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.