मज्यूली में बहुउद्देशीय शिविर में बीपी-शुगर की हुई जांच
नैनीताल, मई 27 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मज्यूली के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों की विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया। 39 आधार कार्ड अपडेट किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी और शुगर की जांच की गई।शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या ने की। यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार, खंड शिक्षा अधिकारी शुभम वर्मा, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश बिष्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंजू बिष्ट, जल संस्थान के एई हरीश द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग से बसंत गोस्वामी, संजय जनौटी, प्रकाश सैनी, खाद्य पूर्ति निरीक्षक सुनीति रावत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मज्यूली में बहुउद्देशीय शिविर में बीपी-शुगर की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.