सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- श्री मज्जिनेन्द्र चतुर्विशंति जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज (ससंघ) के मंगल नगर प्रवेश के साथ हुआ। शनिवार सुबह चंद्रनगर जैन मंदिर से भव्य व दिव्य विशाल घट यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा रेलवे फील्ड स्थित निर्मित काशी नगरी में पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां प्रतिष्ठाचार्य शुभम जैन द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच मुनि संघ के सानिध्य में डा. जेडी जैन ने ध्वजारोहण किया। यात्रा में सबसे आगे 'अहिंसा परमो धर्म' का संदेश देता बड़ा बैनर था। उसके बाद एक समान वेशभूषा में सुसज्जित बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए नंगे पांव श्रद्धापूर्वक चल रही थीं। घट यात्रा में पंचकल्याणक से जुड़े सभी देवपात्र माता-पिता, सौधर्म इंद्र, कुबेर एवं महा यज्ञनायक सुंदर बग्घियों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.