मजूदरों के भुगतान की मांग को लेकर समस ने दिया धरना
देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी मजदूर सभा ने सोमवार को गौरीबाजार चीनी मिल मजदूरों के बकाया रुपये के भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। धरना के अंत में जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव ने कह कि गौरीबाजारी चीनी मिल पर 147303876 रुपया बकाया है। यह फैक्ट्री भारत सरकार की है, जो कानपुर सुगर वर्कस के नाम से जानी जाती है। यह फैक्ट्री 1995 से बंद है। बिना बेन्डप कराए फैक्ट्री का ताला तोड़कर सारा मशीनरी प्लांट उखाड़ लिया गया है। साथ ही मजदूरों का आवास भी नष्ट करा दिया गया।कोर्ट ने मजदूरों के पक्ष में आदेश दिया है कि तीन माह के अंदर सिस्टम बनाकर मजदूरों तथा किसानों का भुगतान किया जाए, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.