मजूदरी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसा में मौत
आजमगढ़, जून 22 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भैंसहा गांव में शनिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। वह मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान वाहन ने टक्कर मार दी थी। महराजगंज थाना क्षेत्र के मंदरेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार मजदूरी करता था। रोज पैदल घर से बिलरियागंज कस्बा आता था। शनिवार को भी वह काम पर आया था, रात करीब 11 बजे पैदल घर लौट रहा था। भैंसहा गांव के सिवान में शिवनगर-मंदरेपुर मार्ग पर सड़क के किनारे घायल मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बिलरियागंज सीएचसी पर पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने बुझा दिया घर का चिराग, बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.