मजुराहा में राहगीरों से अवैध उगाही करने वाले नगर थाना के दो सिपाही निलंबित
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर पुलिस द्वारा जेल भेजे गए नगर थाना के बाइक सेल में कार्यरत दोनों सिपाहियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित कर दिया है। निलंबित सिपाहियों की पहचान आशीष कुमार और राजीव कुमार के रूप में हुई है। आशीष कुमार सुपौल जिला के नारायणपुर के रहने वाले हैं, जबकि राजीव कुमार नालंदा जिला के धनराज बिगहा के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर की शाम शहर से सटे मजुराहा में दोनों सिपाही राहगीरों व दुकानदारों को गलत केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध उगाही कर रहे थे। इसी दौरान सिपाही राजीव कुमार ने अवैध उगाही का 5 हजार रुपया वार्ड पार्षद पति राकेश सिंह से अपनी पत्नी के खाते में पे-फोन के माध्यम से डलवाया था。 यह भी पढ़ें- Motihari News: संग्रामपुर थाना के दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबितघटना के बाद की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.