मजिस्ट्रेट चेकिंग में 90 यात्रियों से वसूला 14 हजार से अधिक जुर्माना
आगरा, जून 3 -- बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अनियमित यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रातः 6:30 बजे से आरंभ हुए विशेष अभियान में रेलवे मजिस्ट्रेट, मंडल के रेल अधिकारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ/जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों एवं आगरा छावनी स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों में सघन टिकट जांच की। जांच के दौरान 90 अनियमित यात्री पकड़े गए और उनसे रेलवे ने Rs.14,700 का जुर्माना वसूला गया। अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के अजय सोनी, बलजीत सिंह, गुलजार मोहम्मद, इंदीवर मिश्र, आरके मीणा, सुभाष प्रताप, जलालुद्दीन हिमांशु ने सहभागिता निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.