मजिस्ट्रेट चेकिंग में 654 बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना
रांची, मई 4 -- रांची। रांची रेलमंडल के पिस्का रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच सह जागरुकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार यादव व सहायक वाणिज्यक प्रबंधक अनिल जेरई के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान में शामिल पांच वाणिज्य निरीक्षक, 18 टिकट जांच कर्मचारी व सात रेलवेसुरक्षा बलों के द्वारा 11 ट्रेनों में गहन टिकट जांच की गई। इसमें बिना टिकट 654 यात्रियों को पकड़ा गया। जबकि, 78 बिना बुक किए गए सामानों सहित 732 मामलों में कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना वूसला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.