गाजीपुर, जनवरी 29 -- दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर डीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अभियान के दौरान मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, महिला कोच व पायदान पर सफर, अवैध रूप से रेल पटरी पार करने तथा धूम्रपान करते कुल 110 यात्रियों को रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर कुल 53,800 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद रिहा कर दिया गया। चेकिंग अभियान में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा, जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल, उप निरीक्षक राजीव कुमार सहित संयुक्त चेकिंग टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.