गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (डीडीयू, चंदौली) के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी और चेकिंग टीम के सहयोग से देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, डीडीयू-पटना मेमो पैसेंजर ट्रेन सहित महिला कोच और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा, कोच में अवैध प्रवेश, गंदगी फैलाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने जैसे मामलों में कुल 98 लोगों को पकड़ा गया। सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से 47,200 रुपये जुर्माना वसूल कर उन्हें रिहा कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.