दुमका, जून 10 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग स्थित धोबय पुल के समीप शुक्रवार कोई झाड़ियों से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि बीते दिनों पुल के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। युवक के चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। मामले में चौकीदार राजदीप मुर्मू के बयान पर हंसडीहा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया, लेकिन इस दौरान भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेड के आदे...