देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के खुदकुशी प्रकरण में निलंबित पटल सहायक संजीव सिंह के कमरे की आलमारी का ताला खुलने के बाद फाइलों को सूचीबद्ध किए जाने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को एएसडीएम सीमा पाण्डेय बीएसए कार्यालय में पहुंचीं, जहां उनकी मौजूदगी में फाइलों को देखा जाना शुरू किया गया। जिसमें फाइलों को देखने के साथ ही उन्हे सूचीबद्ध भी किया गया। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह जिले के गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, ...