आदित्यपुर, अप्रैल 21 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल में घूम रहे दंतैल हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की पहरेदारी के बाद भी रविवार आधी रात को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम का गेट तोड़ डाला। गेट तोड़ने के बाद गोदाम में से 50-50 किलो की पांच पॉकेट चना दाल गटक गया और चलते बना।बताया जाता है कि शुक्रवार आधी रात को भी इसी हाथी ने गोदाम का गेट तोड़ डाला था और दो बोरा चावल चट कर गया था। इधर, शुक्रवार की घटना के बाद एसडीओ ने एक आदेश जारी कर गोदाम की सुरक्षा और अनाज की चोरी रोकने को लेकर एमओ सुशील कुमार एवं एजीएम भुवन चंद्र महतो को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्ति किया है। मजिस्ट्रेट द्वारा टूटे गोदाम के गेट को रविवार को ईंट से बंद करा दिया गया था। बावजूद इसके रविवार आधी रात को हाथी ने एक बार फिर गेट को तोड़ डाला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.