सहरसा, अप्रैल 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए थे। यदि पदस्थापित मजिस्ट्रेट और पुलिस बल निर्देशानुसार अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहते, तो शनिवार को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूटकांड और गोलीबारी की घटना टाली जा सकती थी। बैजनाथपुर तिरी स्थित पूजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप के मालिक व जिला व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि 3 अप्रैल से ही एक मजिस्ट्रेट और दो पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं आते। आवश्यकता पड़ने पर वे व्हाट्सएप के माध्यम से ही अनुमति देते हैं। उन्होंने बैजनाथपुर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए तत्काल निलंबन की मांग की। गौरतलब है कि इसी पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.