मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
मैनपुरी, मई 31 -- बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके साथ ही जिला कोआर्डिनेटर और डाइट प्राचार्य ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। शहर के आरसी महाविद्यालय, चित्रगुप्त महाविद्यालय, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार की सुबह आठ बजे से ही इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंचने लगी थी। प्रवेश द्वार पर ही चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले में छह केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.