संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले के सात केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई को दो पालियों में आयोजित होगी। तीन दिन में कुल 12,436 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने किया। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- UPTET Admit Card​ 2026 OUT, Link: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंकपरीक्षा की तैयारियाँ समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा स...