अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- अल्मोड़ा। द्वाराहाट से नौबाड़ा को जाते समय छह दिसम्बर को कफलानी मोड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें वाहन चालक की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हुए थे। डीएम अंशुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच को एसडीएम द्वाराहाट को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी एक पक्ष के भीतर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को सुस्पष्ट आख्या दें। साथ ही मृतक को देने के लिए दो लाख की धनराशि निर्गत कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.