मजियाखेत में जलभराव-बंदरों से परेशान लोगों का प्रदर्शन
बागेश्वर, जून 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर के मजियाखेत क्षेत्र में जलभराव और बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपते हुए दोनों समस्याओं के जल्द स्थायी समाधान की मांग की। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मजियाखेत क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर क्षेत्र के पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी रिहायशी क्षेत्रों की ओर आने लगा है। इससे कई घरों को नुकसान का खतरा बना हुआ है और लोगों को हर बरसात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने बताया कि तहसील परिसर के पास बंदरों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.