बागेश्वर, मार्च 3 -- बागेश्वर। नगर के मजियाखेत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दो गुलदारों की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार देर शाम और तड़के सुबह रिहायशी इलाके के समीप देखे जा रहे हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अंधेरा होते ही लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं। मजियाखेत निवासी ममता तिवारी ने बताया कि उनके परिवार में वह स्वयं, उनके पति सुभाष चंद्र तिवारी और दो बेटे रहते हैं। गुलदारों की गतिविधियों के कारण बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...