गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पुरानी बैल बाजार सोनपुरवा स्थित निमिया स्थान के पास स्थित हजरत मलंग शाह दाता व हजरत मिल्की शाह दाता मजार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मजार परिसर को निशाना बनाते हुए वहां रखे इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, दानपेटी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही उर्स कमिटी के सदस्यों में आक्रोश फैल गया था। उसके बाद उर्स कमिटी द्वारा गढ़वा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय सूचना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.