शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर तिराहा स्थित कैंट रोड पर तकिया पीर बाबा मजार में तोड़फोड़ की घटना से रविवार सुबह हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्तियों ने रात के समय मजार के अंदर घुसकर जाली तोड़ दी और चादर जला दी। मजार की देखरेख करने वाले चिनौर निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ चांद मियां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ताबीज को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.