मजार जाने निकले युवक का शव जंगल में मिला, परिवार में मचा कोहराम
रुद्रपुर, जून 5 -- गदरपुर, संवाददाता। मजार पर जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक का शव पिपलिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक पिछले करीब दस वर्षों से अस्वस्थ था और नियमित रूप से दवाइयां ले रहा था। वार्ड नंबर 3 निवासी बिलाल पुत्र छोटे गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से मजार जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने उसे जंगल की ओर जाने से मना किया, लेकिन वह पिपलिया जंगल की तरफ चला गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 12 बजे तक परिजन जंगल और आसपास के क्षेत्रों में उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह परिजन दोबारा उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान सुबह करीब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.