हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र से एक कार चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड-24, अली शाह बाबा की मजार निवासी नावेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 मार्च को उसने मजार ग्राउंड में रोज की तरह कार को पार्क किया था। 29 मार्च को देखा कि कार वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी कार का सुराग नहीं लगा। एसएचओ वनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र कार चोरी करने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.