इटावा औरैया, मई 2 -- इटावा। कथित मोहम्मद गौरी के सेनापति शमशुद्दीन की मजार का मामला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब मजार पक्ष की ओर से वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ वाद दायर किया गया है। लायन सफारी के पास बाइस ख्वाजा रोड पर स्थित कथित मोहम्मद गौरी की मजार का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब मजार पक्ष के अधिवक्ता कफील कुरैशी की तरफ से वादी इमरान वेग, दिलशाद और मोहम्मद गुफरान की ओर से डीएफओ विकास नायक और रेंजर अशोक शर्मा के खिलाफ वाद दायर किया है। वाद में कहा कि कहा कि वर्षों पुरानी मजार के लिए आने जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध किया गया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश रास्ते में गड्ढे खुदवाने से धार्मिक स्थल पर जाने से रोक लगाई गई है, यह विधि सम्मत नहीं है। मामले की पहली सुनवाई एक मई को कोर्ट में हुई थी। अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.