बोकारो, मई 7 -- सिटी थाना क्षेत्र स्थित सिटी पार्क मजार में रखे दानपेटी का ताला तोडकर चोरों ने दान के रूपये चोरी कर ले भागे। घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह मजार की देखरेख करनेवालों के आने पर मिली। दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी। देखा गया कि दो चोर दानपेटी का ताला तोडकर पैसे निकाल कर भाग रहे है। दानपेटी में लगभग 10 से 12 हजार रूपया था। बीएस सिटी थाना को मजार से जुडे लोगों ने सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...