शाहजहांपुर, मार्च 17 -- तिलहर। मजार की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने एसडीएम को जमीन की पैमाइश कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दिलाजाक मोहल्ला निवासी कारी अब्दुल नबी ने 5 मार्च को शिकायत करते हुए बताया कि हिंदूपट्टी हाईवे तिराहे पर सैय्यद मीरसोज के नाम से पंजीकृत वक्फ की जमीन है। हाईवे निर्माण के दौरान जमीन का कुछ हिस्सा अधिग्रहित कर लिया गया था और मजार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। आरोप है कि बची हुई जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने एसडीएम सदानंद सरोज को जमीन की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर पैमाइश कराई जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.