नई दिल्ली, फरवरी 9 -- गुलाबी नगरी का शांत माने जाने वाला परकोटा इलाका उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब चांदपोल सब्जी मंडी स्थित एक मजार पर पक्की छत बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। संजय सर्किल के पास शुरू हुआ यह मामला कुछ ही देर में राजनीतिक टकराव में बदल गया और दो विधायकों के बीच सड़क पर तीखी बहस देखने को मिली। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब मजार पर पक्की छत डालने का काम शुरू किया गया। निर्माण कार्य की सूचना मिलते ही हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य मौके पर पहुंचे और काम को तत्काल रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मजार का स्वरूप बदला जा रहा है और नया निर्माण किया जा रहा है। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इसे जयपुर की ऐतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.