भागलपुर, जून 12 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के पिस्ता चौक पर एक युवक ने आक्रोश में आकर ईंट से मारकर दोस्त का सिर जख्मी दिया। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पिस्ता निवासी घायल राजेश मंडल ने कहा कि वह पिस्ता चौक पर गए थे। दोस्त ने किसी बात पर व्यंग्य किया। हम भी मजाक करने लगे। इसी पर आक्रोशित होकर ईंट से सिर में मारकर जख्मी कर दिया। बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- मानिकपुर मांझी टोले में दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...