संभल, मई 4 -- Sambhal News: यूपी के संभल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक द्वारा डीएम को बार-बार फोन करना भारी पड़ गया। युवक ने डीएम को 17 बार कॉल की। फोन उठने पर युवक डीएम से हाल-चाल पूछने लगा। पुलिस अफसरों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस ने युवक को उठा लिया और उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित मोहल्ला नवाबखेल कच्चा बाजार निवासी एजाज के बेटे अराफात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक ने 2 मई को पूरे दिन में संभल जिलाधिकारी को 17 बार फोन कर अलग-अलग बातें करते हुए परेशान किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को उसे हिरासत में लिया और जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.