मज़दूर के बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात समेत लाखों का माल चोरी
बरेली, अप्रैल 4 -- नवाबगंज।चोरों ने एक मज़दूर के बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना की तहरीर मजदूरी की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।नवाबगंज के हरदुआ कियतुल्ला गांव के मोहम्मद दीन परिवार सहित दिल्ली गया था। इसी बीच चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर घर में रखा सामान पार कर दिया। गुरुवार को पड़ोसियों ने ताले टूटे देख उन्हें फोन पर सूचना दी। घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे के दरवाजे के ऊपर लगा वेंटीलेटर भी उखड़ा था। जबकि संदूक व अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत ढाई लाख रुपए का सामान चोर ले गए थे। तहरीर थाना नवाबगंज में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.