मजलिस में जा रही बस पर पथराव
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- ओवरटेक करने के लिए हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद कुड़वार, संवाददाता। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शनिवार की आधी रात बस से मजलिस में शामिल होने जा रहे लोगों पर जुडूपुर मोड़ के पास बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में महिलाएं भी सवार थीं। जिनको मामूली चोटें आई हैं।शनिवार की रात धम्मौर थाना क्षेत्र के भाईं गांव से महिला और पुरुष एक बस पर सवार होकर मजलिस में शामिल होने के लिए मनियारपुर गांव जा रहे थे। बस के आगे दो बाइकों पर सवार चार से पांच अज्ञात युवक चल रहे थे। बस चालक से साइड लेने और हॉर्न बजाने को लेकर बस सवार लोगों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बन्धुआकला थाना क्षेत्र के जुडूपुर मोड़ के पास बाइक सवार युवकों ने बस पर पथराव कर दिया और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.