हरदोई, मार्च 3 -- पिहानी। ईरान के सुप्रीम लीडर और शिया समुदाय के आध्यत्मिक गुरु अयामतुल्ला अली खामेनेई के ईसाल ए सवाब के लिये एक मजलिस का आयोजन सैय्यद अज़ादार हुसैन ज़ैदी के आवास पर हुआ। मोहल्ला कोटकला में आयोजित मजलिस को ख़िताब फ़रमाते हुए मौलाना फ़रमान अली नजफ़ी ने अयामतुल्ला अली ख़ामनेई की दीनी और समाजिक ख़िदमात पर रौशनी डालते हुए कहा कि वतन की आबरू और हुर्मत के तहफ़्फ़ुज़ के लिये शहीद होने से बढ़कर कुछ नहीं। मजलिस में मौजूद हर शख्स की आंख नम थी। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने अयामतुल्ला अली ख़ामेनेई की तस्वीर हाथों में लेकर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.