मजलिस ने सदस्यता अभियान को दी रफ़्तार
गंगापार, मई 17 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को क्षेत्र में सदस्यता अभियान को तेज करते हुए कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तूफानी दौरा कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया तथा बड़ी संख्या में लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। भारतगंज स्थित एआईएमआईएम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौकत अली ने कहा कि मजलिस की नीतियों और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महेवा, अडार, चकडीहा, इस्लामपुर, मांडा खास, नहवाई, भारतगंज सहित आसपास के गांवों में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.