रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की, संवाददाता। ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नैयर काजमी ने कहा कि उनकी पार्टी का जनाधार लगातार प्रदेश में बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में सभी वर्ग और समाज के लोग पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह विचार उन्होंने ग्राम मेहकलां में पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज तक विभिन्न दलों द्वारा स्वार्थ की राजनीति कर जनता को केवल छला गया है। सभी दलों द्वारा शोषितों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्हें जाति-धर्म में बांटकर आपस में लड़वाया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं, नौकरियां एवं अन्य सुविधाओं से वंचित रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.