बहराइच, जून 18 -- मजलिस ए मर्सिया ख्वानी तीन चार पांच व छह मुहर्रम को बहराइच, संवाददाता। नगर के कुछ मखसूस इमामबाड़ों में मरसिये की मजलिसें आयोजित की जाती हैं। तीन मोहर्रम को इमामबाड़ा सैय्यद सागर मेहंदी मरहूम मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में रात में होगी। इस मरसिये को जिया जाफरी पढ़ेंगे। चार मोहर्रम को इमामबाडा सैय्यद हाशिम रजा जैदी मरसिये की मजलिस रात साढ़े नौ बजे होगी जिसे फिदा अब्बास अपने विशेष अन्दाज में पढ़ेंगे।फिदा अब्बास ने बताया कि पांच मुहर्रम को अजा खाना मोहसिना दुलदुल हाउस में दिन दो बजे होगी। यहां जिया रिजवी पहलवाने बसरा का कदीमी मर्सिया अपने विशेष अन्दाज में पेश करेंगे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम शुरू होते ही गूंजी मातम की सदाएं जिया रिजवी ने बताया कि यह मर्सिया पिछले दो सौ सालों से पढ़ा जा रहा है। इस मरसिये को मीर अबूजाफर मीर अहसन मेहंदी ब...