अमरोहा, अप्रैल 18 -- नौगावां सादात, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई के भारतीय दूतावास में प्रतिनिधि डॉ.अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि बुरे दौर में हिन्दुस्तान ने ईरान का जो साथ दिया है। उसे ईरानी आवाम कभी नहीं भूल पाएगी। यहां की मिट्टी में वफा, हमदर्दी और मोहब्बत, तीनों मौजूद हैं। भारत की इसी दोस्ती पर रहबर-ए-कौम भी बेपनाह फख्र किया करते थे। गुरुवार रात कस्बे में पहुंचे हकीम इलाही का बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। पंजेतेनी गेट से जुलूस की शक्ल में काफिला शिया जामा मस्जिद पहुंचा। उलेमाओं से मुलाकाती दौर के बाद हकीम इलाही ने मगरिब और ईशा की नमाज अदा कराई। यह भी पढ़ें- ईरान के युद्ध पीड़ितों के लिए सौंपी राहत राशि इसके बाद वह यहां से इमाम बारगाह शहफरीद में आयोजित मजलिस में पहुंचे। ज...