हरदोई, जून 23 -- पिहानी। मोहर्रम माह में मजलिसों का दौर जारी है। मौलाना जंग ए कर्बला के मंजर को बयां कर रहे हैं। अकीदतमंद शहीदों को यादकर आंसू बहा रहे हैं। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना रेहान ने जब यजीद और उसकी फौज के द्वारा किये गए जुल्म को बयां किया तो सिसकियां गूंज उठीं। मौलाना ने बताया कि पाँच मोहर्रम को हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों पर यज़ीदी फ़ौज की तरफ़ से सख्तियाँ और बढ़ा दी गई थीं। हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के लिए पानी लेने पर रोक लगा दी गयी। यजीद की फौज लगातार जुल्म कर रही थी लेकिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों ने यजीद के आगे सिर नहीं झुकाया। यह भी पढ़ें- अजाखानों में मजलिसों का जारी, निकले मातमी जुलूस कस्बे में कई स्थानों पर मजलिसें जारी हैं। अजादार नौहाख्वानी और मातम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिया धर्म गुरुओं ने मजलि...