अररिया, मार्च 12 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में मजलिसपुर गांव में सम्पन्न हुए विष्णु यज्ञ के दौरान कैम्पस में रखी एक ग्लैमर बाईक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित बाइक मालिक मियांपुर मालद्वार गांव निवासी आनंदी दास ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 24 फरवरी की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का खोजबीन बताया गया। दर्ज मामले में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि बीते 24 फरवरी को शाम करीब पांच बजे वे अपनी ग्लैमर बाईक लेकर यज्ञ देखने मजलिसपुर पहुंचा था। यज्ञ कैम्पस में अपनी बाईक खड़ी कर मेला देखने लगा। करीब दो घंटे के बाद लौटा तो बाईक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बाईक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...